हैदरगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

20063

अयोध्या:-

अयोध्या जनपद के हैदरगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है । तकमीनगंज पुल के पास संदिग्ध अवस्था में तलाशी के दौरान अवैध तमंचा कारतूस के साथ एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र हैदरगंज की जाना बाजार में अपराध और अपराधियों के नियंत्रण मे लगी हैदरगंज पुलिस जाना बाजार के निकट थाना बॉर्डर के समीप संदेह के आधार पर युवक की तलाशी ली। पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक पूछताछ के दौरान अपना नाम रमाकांत तिवारी पुत्र राधेश्याम तिवारी निवासी ग्राम भारी नाथ पुर थाना हैदरगंज बताया। पुलिस को उसके पास से एक आदत देसी तमंचा 315 एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पकड़े गए युवक को आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष हैदरगंज राजेश कुमार मिश्रा ने बताया यह सफलता उप निरीक्षक राजकुमार यादव, कांस्टेबल मोहित कुमार सहित पुलिस फोर्स मौजूद रही।

मनोज कुमार तिवारी रिपोर्ट

👁 20.1K views
20.1K views
Click