ॐ शिव शक्ति सेवा मंडल का पहला जत्था जग मोहनेश्वर से बालटाल के लिए रवाना हुआ

63327

Amaranth Travel

रायबरेली:अमरनाथ यात्रियों ॐ शिव शक्ति सेवा मड़ल का पहला जत्था शहर की बीचोबीच स्थित जग मोहनेश्वर से बालटाल के लिए रवाना हुआ। अमरनाथ जा रहे श्रद्धालुओं में इस यात्रा को लेकर जोश काफी हाई है। गुरुवार (3 जुलाई) से अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गई है और आखिर आज वह पल आ ही गया जब देश भर के भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालु उनके पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे।
पहलगाम हमले के बावजूद इस बार अमरनाथ यात्रियों में इस यात्रा को लेकर जोश काफी हाई देखने को मिल रहा है रायबरेली से अमरनाथ के लिए रवाना हुए इन श्रद्धालुओं का दावा है कि उन्हें भारतीय सेना और सुरक्षा बलों पर पूरा भरोसा है और इसी भरोसे के चलते वह यह यात्रा कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं का दावा है कि उन्हें भगवान भोलेनाथ पर पूरा भरोसा है और अगर भगवान भोलेनाथ ने उन्हें यात्रा के लिए बुलाया है तो वहीं भगवान उनकी रक्षा करेंगे. बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु यह भी दावा कर रहे हैं कि इस यात्रा के माध्यम से वे आतंक को जवाब देना चाहते हैं और भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं. श्रद्धालु यह बात भी कह रहे हैं कि इस बार आस्था आतंक पर भारी है। वही समाजसेवी सिद्धार्थ चौधरी ने सभी श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र देकर सभी की यात्रा मंगलमय की शुभकामनाएं देकर विदाई दी। ॐ शिव शक्ति सेवा मंडल संगठन द्वारा बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं में राजेंद्र, पप्पू, राज चौधरी, केशवानंद शुक्ला, राहुल मिश्रा, दिलीप चौधरी, आलोक सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, शिवम त्रिवेदी, पप्पू सिंह, छोटेलाल, राजेंद्र यादव रहे मौजूद।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 63.3K views
63.3K views
Click