1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

1055

जनपद के थाना जेठवारा से उ0नि0 श्री राजेश कुमार राय मय हमराह द्वारा* देखभाल क्षेत्र / चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के नजमूल मोड़ के पास से एक व्यक्ति हरिपाल पटेल पुत्र स्व0 विश्वनाथ पटेल नि0 होला का पुरवा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 121/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- हरिपाल पटेल पुत्र स्व0 विश्वनाथ पटेल नि0 होला का पुरवा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगी- 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा।

पुलिस टीम- उ0नि0 श्री राजेश कुमार राय मय हमराह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़। रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

👁 1.1K views
1.1K views
Click