रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़ । जनपद के थाना नवाबगंज से उ0नि0 श्री यशकरन यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के ग्राम गौरी से 02 व्यक्तियों 01. फूलचन्द्र पुत्र बृजलाल सरोज 02. बब्लू पुत्र महेश सरोज नि0 गौरी थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 84/21 धारा 272, 273 भादवि व 60, 60(2) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
👁 20K views
20K views
Click


