10वीं बार खून से खत लिखकर 1 नवंबर को बुंदेले मनाएंगे काला दिवस

15006

महोबा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर 635 दिन तक ऐतिहासिक अनशन कर नौ बार प्रधानमंत्री को अपने खून से खत लिख चुके बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने आज ऐलान किया कि वे प्रधानमंत्री के नाम 10वीं बार खून से खत लिखकर एक नवंबर को काला दिवस के रूप में मनाएंगे और उनसे बुंदेलखंड राज्य बनाकर उस ऐतिहासिक भूल को सुधारने की अपील करेंगे जिसके तहत आज ही के दिन बुंदेलखंड के दो टुकड़े करके उसके वजूद को खत्म करने की कोशिश की गयी।
उन्होंने कहा कि बुंदेली समाज के लोग एक नवंबर को आल्हा चौक में 11 बजे काले कपड़े पहनकर धरना देंगे और अपने खून से खत लिखेंगे। इस कार्यक्रम में आप भी सादर आमंत्रित हैं।

👁 15K views
15K views
Click