120 दिन पहले पार्सल ट्रेन में मिल सकेगी आरक्षण की सुविधा

23023
प्रतीकात्मक तस्वीर

रिपोर्ट – राकेश कुमार अग्रवाल

झांसी । गाड़ियों के एस एल आर, पार्सल वैन तथा समय-सारणी पार्सल गाड़ियों में पार्सल बुक करने हेतु अब 120 दिन पूर्व बुकिंग करने की जा सकेगी।
इस योजना के अंतर्गत ग्राहक पूरे भाड़े का 10 प्रतिशत अदा करके 120 दिन पूर्व तक अपना पार्सल गंतव्य को भेजने हेतु गाड़ियों में स्पेस आरक्षित कर सकता है। शेष 90 प्रतिशत भाड़ा गाडी के जाने के वास्तविक समय से 72 घंटे के अन्दर जमा करना होगा। आरक्षित स्पेस रद्दीकरण (पार्सल न भेजने की स्थिति में) हेतु ग्राहक अग्रिम जमा का 50 प्रतिशत वापसी के रूप में प्राप्त कर सकता है।

👁 23K views
23K views
Click