153 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान नए रूप से होगा लागू

13165

महराजगंज रायबरेली

उप जिला अधिकारी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में तहसील के सभी 153 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान को नए रूप से लागू करने की कार्य योजना बनाकर इसको अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया गया है।

आपको बता दें कि, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, इसके तहत गांव से थोड़ा दूर सरकारी जमीन पर 20, 20 फिट का गड्ढा खोद वाकर 7 फीट की गहराई दी जाएगी। स्लोपदार बने इस गड्ढे में गांव के घरों का कूड़ा एकत्र करवा कर यही ला कर डाला जाएगा। ताकि गांव में गंदगी का माहौल ना दिखे। इसी क्रम में तहसील स्तर पर हुई बैठक में यह निर्णय लेते हुए सभी लेखपालों को अपने ग्राम प्रधानों से संपर्क करके गड्ढा खुदवाने का निर्देश दे दिया गया है।

संपूर्ण लाक डाउन के दरमियान होने वाले इस कार्यक्रम में जेसीबी मशीन मालिकों और पेट्रोल पंप मालिकों का सहयोग लेकर बगैर किसी सरकारी खर्चे के यह कार्य निशुल्क कराया जा रहा है। तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि, ग्राम स्तर पर इस योजना को लागू कर दिया गया है। हमारा लक्ष्य है 3 दिन के अंदर यह कार्य पूरा हो जाएगा। पूरे प्रदेश में महराजगंज तहसील की यह योजना अपने आप में एक उदाहरण होगी।

श्री साई नाथ सेवा समिति का भी योगदान

समित के सदस्य भी इस स्वछ्ता के कार्यक्रम मे सहभाग कर रहे है।क्षेत्र के सभी 153ग्राम सभाओ मे कुल 459वालंटियर व 30पदाधिकारियो के साथ गाव के लोगो को जागरूक करने व सेनेटा इजेशन के कार्य मे सहयोग करेंगे।श्री साई नाथ सेवा समिति के महामंत्री विमल रस्तोगी ने बताया कि समिति के पदाधिकारी व वालंटियर पूरी तरह से कोरोना के इस अभियान मे प्रशासन के साथ शामिल होगा ।

अशोक यादव एडवोकेट रिपोर्ट

👁 13.2K views
13.2K views
Click