2 गुण्डे किए गए जिला बदर

18117

अमेठी – जिन व्यक्तियों का आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नही करता है ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ा रूख अपनाते हुये जिला मजिस्ट्रेट श्री अरुण कुमार के निर्देश पर अपर जिला मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये जनपद की सीमा से 06 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने जिन 02 गुण्डों को जिला बदर किया है उनमें थाना जगदीशपुर ग्राम दिछौली के सत्यम सिंह पुत्र रामराज सिंह तथा थाना फुरसतगंज निवासी पुरे बैसन मजरे पोठई के रंजीत यादव पुत्र बैजनाथ यादव के नाम सम्मिलित है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गुंडा तत्व एवं अपराधिक कार्य में संलिप्त लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं, जनपद के किसी भी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोई भी असामाजिक तत्वों द्वारा यदि लोकशांति व लोक सुरक्षा को भंग करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

👁 18.1K views
18.1K views
Click