25,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

18951

रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 05 जनवरी गुरुवार  को थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तिवाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर थाना डलमऊ पर पंजीकृत मुकदमा अपराध  उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द अधिनियम का वाँछित तथा 25,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त राहुल सक्शेना पुत्र रामानन्द सक्शेना निवासी तलैया सवजात थाना मऊ दरबाजा जनपद फरूखाबाद को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

जिसके विरूद्ध थाना डलमऊ पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है ।  कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध प्रदेश के कई थाना कोतवाली में आपराधिक मुकदमा पंजीकृत हैं।

  • विमल मौर्य
👁 19K views
19K views
Click