पूर्व प्रधान प्रतिनिधि की बाइक का पता लगा पाने में असमर्थ हैदरगंज पुलिस

18394

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
बीते 3 सप्ताह के बाद भी हैदरगज पुलिस बारात गए पूर्व प्रधान प्रतिनिधि शिवरामपुर थाना तारुन कृष्णानंद दुबे की चोरी गई बाइक का पता लगाने में असमर्थ साबित हो रही है शिवरामपुर ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कृष्णानंद दुबे 5 मई को अपनी मोटरसाइकिल सेवर पक्ष की तरफ से बारात गए हुए थे वह अमरनाथ यादव पुत्र राम नेवाज यादव ग्राम अहिरानी गोपालपुर थाना हैदरगंज से अवधेश प्रसाद यादव पुत्र राम जगत यादव निवासी ऊंचवापार कोहार का बारात गए थे पुरवा गए थे। जहां पर 5 मई को द्वार पूजा के बाद जब पीड़ित कृष्णानंद दुबे अपने बाहन को तलाश करने लगे तो उनकी बाइक वहां नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि किसी बाइक चोर गिरोह ने उनकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्रो यूपी 42 एसी 4127 गायब कर दिया जिसकी सूचना पीड़ित कृष्णानंद दुबे ने थाना हैदरगंज को दिया सूचना मिलने के 3 सप्ताह बीत जाने के बाद हैदरगज पुलिस ने मामले मे मुकदमा अपराध संख्या 1860 धारा 379 के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। किंतु कार्यवाही अभी तक सुन्य साबित हो रही है। हैदरगंज पुलिस घटना के बाद मामला पंजीकृत कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है लेकिन 3 सप्ताह बीत जाने के बाद भी चोरों का सुराग लगाने में आए हैदरगंज पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

👁 18.4K views
18.4K views
Click