40 लीटर अवैध कच्ची शराब व 250 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट

15105

03 अभियोग पंजीकृत, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा सदर तहसील के थाना गुरबक्शगंज संदिग्ध ग्राम – घाटमपुर, पथरीगढ़ में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 250 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 15.1K views
15.1K views
Click