चित्रकूट। चित्रकूट मे सबसे बड़ी अवैध प्लॉटिंग पर चला ज़िला प्रशासन का बुलडोज़र। यूपी-एमपी सीमा के हनुमानधारा रोड पर प्लॉटिंग पर विकास प्राधिकरण से बगैर नक्शा जारी करवाये की गई प्लॉटिंग पर आज गरजा बुलडोज़र।
तक़रीबन 40 बीघा जमीन पर हुए निर्माण कार्य पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण का कार्य जारी। लगातार शहर में हो रही इन कार्यवाहियों से भू-माफ़ियाओ के उड़े होश। बता दें कि विगत एक माह में संत थामस के सामने, एआरटीओ आफिस के पास सहित अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवा दिया था।
- पुष्पराज कश्यप
👁 15.5K views
15.5K views
Click


