9 ट्रेनों से 10000 कामगारों को उत्तर मध्य रेलवे भेज रही उनके गंतव्य पर

13386

राकेश कुमार अग्रवाल

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे ने ९ ट्रेनों के माध्यम से १०००० से अधिक कामगारों को उनके शहरों की ओर भेजने की व्यवस्था की है।

उ. म. रे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी के अनुसार अल्प अवधि के नोटिस पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के लिये आठ अतिरिक्त कोचिंग रैक की व्यवस्था की गयी है।

छत्तीसगढ़ राज्य जाने वाले प्रवासियों के लिए 18 मई को सूबेदारगंज से दुर्ग श्रमिक विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

15 स्लीपर और 5 सामान्य श्रेणी सहित 22 एल एच बी कोच वाली यह ट्रेन बिलासपुर, भाटपारा और रायपुर स्टेशनों पर ठहरेगी और इन स्थानों पर पूर्व निर्धारित यात्रियों को उतरने की अनुमति है। इसके अलावा दादरी से खगड़िया, दनकौर से बलिया, दनकौर से बलरामपुर, दनकौर से गोरखपुर, आगरा कैंट से देवरिया सदर और झांसी से गोरखपुर के लिए भी श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये 09 ट्रेनें बिहार, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य के अंदर 10000 से अधिक प्रवासियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाएगीं।

अधिक श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाने की आवश्यकता को पूरा करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा अतिरिक्त कोचिंग रैक की व्यवस्था की गई है। उत्तर मध्य रेलवे के स्वामित्व वाले 19 कोचिंग रेक का उपयोग करने के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे से 03 कोचिंग रेक और दक्षिण पूर्व रेलवे से 05 अतिरिक्त रेक को प्रयोग कर अधिक श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की गई है।

👁 13.4K views
13.4K views
Click