गायत्री गंगा परिवार टीम ने ज़रूरतमंदों तक पहुंचाई राहत सामग्री

15954

प्रतापगढ़। गायत्री गंगा परिवार राजगढ़ के सहयोगी सुशील शर्मा वरिष्ठ पत्रकार अवनीश कुमार मिश्रा समाजसेवी के द्वारा आज कुल्हीपर गांव में दो परिवार को पहुंचाई गई राहत सामग्री घरेलू सामान व आर्थिक मदद देकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया । यहां पर आपको बता दें कि एक परिवार की महिला बबली र्निमल कैंसर से पीड़ित थी ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई वही परिवार इस समय अधिक परेशानी में चल रहा था दूसरा परिवार पृथ्वी पाल की मृत्यु हो गई थी। वहीं इस गांव के निवासी अभिषेक सिंह ने फोन करके गायत्री गंगा परिवार के सहयोगी सुशील शर्मा को बताया आज गायत्री गंगा परिवार राजगढ़ के निदेशक प्रज्ञा सिंह के द्वारा पीड़ित परिवार की मदद किया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया ।

अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट

👁 16K views
16K views
Click