दारोगा ने किया खाकी की मर्यादा को शर्मसार

12121

वर्दी में ही छुये प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के पैर ।

मैनपुरी— मैनपुरी में आज फिर एक दरोगा ने खाकी वर्दी की मर्यादा को ही शर्मसार कर दिया ।दरोगा जी नेता जी की आवभगत में इस कदर शुमार थे कि वो अपनी मर्यादा भी भूल गए । और वर्दी में ही नेता जी के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया । दरोगा जी के पैर छूते का वीडियो क्या वायरल हुआ पुलिस महकमे में खलबली मच गई ।

गौरतलब है कि मैनपुरी जनपद के करहल थाने में तैनात एसएसआई ओमकार नाथ यादव ने वर्दी में ही पूर्व मन्त्री व प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के पैर छुए । आपको बता दे कि प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव अपने क्षेत्र के लोगो के समाचार जानने निकले थे तभी वह करहल थाने के एसएसआई ओमकार नाथ यादव आ गए । और वहाँ से गुजर रहे प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया । पैर छूते का वीडियो क्या वायरल हुआ पुलिस महकमे में खलबली मच गई ।

👁 12.1K views
12.1K views
Click