काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर धरना

17082

बाँदा— प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष क़ी गिरफ्तारी क़े विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी क़े पदाधिकारियों ने शहर के कचहरी पुल के पास बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर आज जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा क़ी सरकार को तत्काल प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ को रिहा करना चाहिए । यह लोकतन्त्र क़े विरुद्ध क़ी गयी कार्यवाही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी क़े निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी में पुल के नीचे बैठकर प्रदर्शन किया इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👁 17.1K views
17.1K views
Click