ODOP प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना का लाभ

18712

इच्छुक वुडवर्क व्यक्ति करे ऑनलाइन आवेदन

रिपोर्ट – दुर्गेश सिंह

रायबरेली – प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना ओ0डी0ओ0पी0 प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनान्तर्गत जनपद में (वुडवर्क) ट्रेड में 10 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आनलाइन वेबसाइट http://diupmsme.upsdc.gov.in/ पर आमंत्रित किये जा रहें है। आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो तथा आवेदक वुडवर्क के क्षेत्र में कार्य करता हो। चयनोंपरान्त लाभार्थी को 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण तथा टूलकिट प्रदान किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सिविल लाइन्स रायबरेली से सम्पर्क किया जा सकता है।

👁 18.7K views
18.7K views
Click