गरीबो की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : अतुल सिंह

10490

रिपोर्ट – अनुज मौर्य

रायबरेली। कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो के सेवा अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त के प्रचारक प्रमुख रामचंद्र जी व भाजपा नेता अतुल सिंह ने रफी नगर,रायबरेली मे नगर के बालापुर, छोटी बाज़ार, घग्घा, किला बाज़ार, नेहरु नगर, बहराना के जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री(राशन) वितरण किया।प्रचारक प्रमुख ने कहा कि गरीबो की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।हम सभी लोगो का यह प्रयास है कोई भी व्यक्ति भूखाँ न रहे।किसी न किसी तरह से गरीबो की सेवा की जाये।अतुल सिंह ने कहा कि लाक डाउन शुरु होने से आज तक लगातार लंच पैकेट, राशन सामग्री, मास्क आदि पूरे जनपद मे वितरित हो रहा है,जिससे कि कोई भी व्यक्ति भूखां न सोए।हम लगातार गरीबो की सवा करते रहेंगे।इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0पाठक, शैलेन्द्र सिंह, डॉक्टर अवधेश द्विवेदी, युवा नेता आशीष शुक्ला, आशुतोष कुमार, निशांत सिंह, रोहित त्रिपाठी, राम्केश यादव, मो आबिद, प्रमोद चौधरी, राकेश यादव, संक्ठा प्रसाद पान्डेय आदि लोग उपस्थित थे।

👁 10.5K views
10.5K views
Click