सांसद और विधायक ने बांटे मॉस्क व सैनेटाइजर

13068

बाँदा— भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी मोर्चा अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों और सेक्टर संयोजकों को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व सांसद आरके सिंह पटेल द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद की मौजूदगी में यह कार्य संपन्न हुआ। इन माॅस्क व सेनेटाइजर को क्षेत्रीय जनता के बीच वितरित कराया जाएगा। यह कार्यक्रम अभी जारी रहेगा।

इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस काम का मकसद दूरस्त इलाकों में जनता तक कोरोना संकट से बचने के लिए लोगों तक जरूरी चीजों को पहुंचाना है।

इस मौके पर जिला मंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, रजत सेठ, स्वदेश शिवहरे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

👁 13.1K views
13.1K views
Click