जब अनियंत्रित बोलेरो मन्दिर को क्षतिग्रस्त करके घर में जा घुसी

10466

बाँदा— शहर में आज एक बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और चौराहे के पास सड़क किनारे बने छोटे से मंदिर को क्षतिग्रस्त करती हुई एक मकान में जा घुसी। लोगों की समझ ही नहीं आया कि अचानक यह क्या हो गया, किरन कालेज चौराहे का है।

गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बोलेरो की चपेट में नहीं आया। इससे वहां हड़कंप मच गया। भागकर लोग गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा ड्राइवर बच गया था। वहीं जिस घर में गाड़ी घुसी थी, वहां भी किसी को कोई चोट नहीं आई थी। लोगों ने गाड़ी से निकलने के बाद ड्राइवर की पिटाई कर दी। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी ली और पकड़े गए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। यह घटना किरन टाकीज चौराहे के पास मोती भवन के करीब हुई। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह ड्राइवर का ठीक से गाड़ी न चला पाना है।

👁 10.5K views
10.5K views
Click