न डरे हैं न डरेंगे, गरीब मजदूरों का सहयोग करते रहेंगे : राजेश दीक्षित

4020

बाँदा—अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के आवाहन पर जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में गरीब, मजदूरों के सहयोगी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा करने हेतु सेवा सत्याग्रह सप्ताह के तहत महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष सीमा खान द्वारा अपने घर में महारसोइ का आयोजन किया गया व स्वयं लन्च पैकेट तैयार कर के बाँदा जिले की तिंदवारी विधानसभा के गोयरा मुगली गाँव में गरीब, मजदूरों, असहायों को लन्च पेकेट व शोशल डिस्टेंसिंग के बारे मे जानकारी देने के साथ साथ मास्क भी सैकड़ो ग्रामीणों को वितरण किया गया व 10 अति गरीब परिवारों को सोनिया गांधी राशन किट भी वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, पीसीसी सदस्य मुमताज अली,सीमा खान,मुमताज बेगम,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष इरफान खान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मामू इशहाक खान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे एवम प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए गाँव गाँव पोस्टर भी लगाए गये।

👁 4K views
4K views
Click