एक सप्ताह से बिजली नहीं आई

18532

आक्रोशित उपभोक्ताओं ने की सड़क जाम

राकेश कुमार अग्रवाल

कुलपहाड (महोबा)। बेलाताल में भीषण गरमी व उमस में बिजली न आने से बिलबिलाए उपभोक्ताओं का सब्र जबाब दे गया और वो सडकों पर उतर आए। और सड़क जाम कर दी।

बिजली के खम्भे न लगने व सप्ताह भर तक बिजली न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने कुलपहाड़ – नौगाँव रोड पर चमन चौराहा पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मुहल्ला करारीपुरा ,बाजार के लोगों ने सड़क पर पहुंचे और जाम लगा दिया। जाम लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना पर खण्ड विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार ने पहुंचकर उपभोक्ताओं को समझाया तब जाम खुला। करीब दो घंटे बाद जाम खुलने से मार्ग बहाल हुआ।

जाम खुलने के बाद बिजली विभाग के जेई, एसडीओ, तहसीलदार कुलपहाड़ सुबोध मणि, क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अवधसिंह सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुँचकर अपने सामने बिजली के खम्भे गड़वाये। विभाग ने देर रात्रि बिजली सुचारू होने का आश्वासन दिया है।

👁 18.5K views
18.5K views
Click