कुलपहाड (महोबा) । पारिवारिक विवाद में गुस्साए बडे भाई ने छोटे भाई की पत्नी की डंडों से पिटाई कर दी। छोटे भाई ने बडे भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है..
अजनर थाना क्षेत्र के ग्राम इन्द्रहटा निवासी केशर देवी पत्नि देवकरन अपनी सास भनिया को भोजन देने गई थीपास के मकान मे उसका जेठ धनीराम रह रहा था । नशे मे धुत धनीराम और केसर की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे गुस्साए धनीराम ने डन्डे से केशर देवी को पीट दिया जिसे जैतपुर के स्वास्थ्य केन्द्र इलाज हेतु लाया गया। पति देवकरन ने बडे भाई धनीराम के खिलाफ पत्नी से मारपीट की तहरीर दी है।
👁 20.5K views
20.5K views
Click


