डूबे 4 बच्चों की डेडबॉडी नदी से बरामद

24731

चंदला(छतरपुर)। बीते रोज केन नदी में नहाते समय डूबे चार बच्चों की डेड बॉडी बरामद हुई, लगातार लगभग 18 घंटे से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में जिले से आई एनडीआरएफ की टीम को तकरीबन 3 बजे पहली बॉडी प्राप्त हुई इसके बाद गोताखोर टीम द्वारा एक उम्मीद की लहर जगने पर और गहनता से खोज करने पर 7 बजे तक चारों डेड बॉडी बरामद हो गई।

मौके पर बंशिया थाना प्रभारी भूपेंद्र अहिरवार और उनके साथ बंशिया थाना पुलिस का स्टाफ मौजूद रहा लवकुश नगर से एसडीएम अभिनाश रावत ने मृत बच्चों के परिजनों को सांत्वना दी और शासन द्वारा मिलने वाली राहत राशि के लिए भी आश्वस्त किया
डूबे हुए चारो बच्चो में बुंदा उम्र 15 वर्ष, दुर्जन उम्र 15 वर्ष, बाले उम्र 15 वर्ष, एवं चिल्लू उम्र 12 वर्ष की बॉडी आज सुबह प्राप्त हो गई है जिसे पी एम हेतू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदला भेज दिया गया है।

बताया जाता है कि यह चारों बच्चे प्रवासी बहेलियां परिवार के हैं जो भरतकूप जिला चित्रकूट उत्तरप्रदेश से हर वर्ष में एक 2 महीने के लिए इस क्षेत्र में आते हैं और यहां मजदूरी करते हैं पूरे बहेलिया समुदाय में ग़म का माहौल छाया हुआ है।

👁 24.7K views
24.7K views
Click