मंडी शुल्क व् यूजर टैक्स के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

27739
WhatsApp Image 2020-06-19 at 17.47.14
मंडी सचिव को ज्ञापन सौपते व्यापारी
कौशाम्बी। उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर शुक्रवार को नगर पंचायत अझुवा के व्यापारियों ने मंडी समिति में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए मण्डी सचिव को ज्ञापन सौंपा। 
 
इस अवसर पर गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरी ने मंडी शुल्क और लगाए गए यूजर टैक्स को व्यापारियों के हित के विरोध में कठोर निर्णय बताया। व्यापारियों ने अपनी मांग रक्खी और कहा कि जब व्यापारी दुकानों का किराया देते है तो फिर यूजर टैक्स लगाने का क्या औचित्य है,मंडी के कारोबारियों पर मंडी शुल्क एवं लाइसेंस शुल्क समाप्त करने मंडी को खत्म किया जाय,ऐसा ज्ञापन मंडी सचिव को देकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक भेजने की मांग की। 
 
विरोध प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरी,रमेश प्रसाद केसरवानी,कपूर चंद्र केसरवानी,विक्की केशरवानी,प्रदीप कुमार,रामप्रकाश केसरवानी, संदीप कुमार, सरवन केसरवानी, ओमप्रकाश, दुर्गा प्रसाद, रोहित कुमार, भरत साहू, गंगा प्रसाद,सोनू अग्रहरी,ओमप्रकाश टंडन, मुकेश कुमार,श्याम बाबू केसरवानी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
👁 27.7K views
27.7K views
Click