अयोध्या : अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी

18034

रिपोर्ट – बिस्मिल्ला ख़ान

अयोध्या -अयोध्या पंजाब से पटना की ओर जा रही कार एनएच 28 पर अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। यह हादसा अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र में हुआ। कार में दो ड्राइवर समेत कुल 3 लोग सवार थे।हादसे में फिरोजपुर रेलवे के सीनियर डिविजिनल इंजीनियर की मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो ड्राइवरों ने तैर कर अपनी जान बचाई। पंजाब के फिरोजपुर रेलवे के सीनियर डिविजिनल इंजीनियर अमित कुमार सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई।आपको बता दें कि वे सोमवार दोपहर करीब 1 बजे फिरोजपुर पंजाब चले थे। पटना के वैशाली शहर अपने घर जा रहे थे।मंगलवार देर रात करीब 3:15 अयोध्या से गुजरते समय मवई थाना क्षेत्र में एनएच 28 कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।कार में रेलवे के सीनियर डिविजिनल इंजीनियर अमित कुमार सिंह के साथ दो ड्राइवर सवार थे। दोनों ड्राइवरों ने नहर में तैर कर अपनी जान बचा ली लेकिन रेलवे के सीनियर डिविजिनल इंजीनियर अमित कुमार सिंह की डूबने से मौत हो गई।वही मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी रुदौली निपुण अग्रवाल ने बताया कि हादसा देर रात करीब 3:15 हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से रेलवे सीनियर डिविजिनल इंजीनियर अमित कुमार सिंह का शव नहर से बाहर निकाल लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। घटना को लेकर जांच की जा रही है।

👁 18K views
18K views
Click