तेल के दामों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

15528

रिपोर्ट – हरिश्चंद्र राजपूत

हमीरपुर । सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन,सड़क किनारे अर्ध नग्न अवस्था मे भीख मांग कर किया प्रदर्शन, डीजल और पेट्रोल के दामो में वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन, जिला मुख्यालय के गांधी पार्क का मामला कपड़े उतार कर समाजवादी पार्टियों के कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन मोदी विरोधी लगाए नारे, पूरी गतिविधियों पर पुलिस ने बनाए रखी अपनी नजर।

मामला जनपद हमीरपुर के मुख्यालय का है जहां पर आज सैकड़ों समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतार कर लगातार बढ़ रहे तेल के दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए जिसको देखते हुए भारी पुलिस बल इस दौरान मौजूद रहा और उन्होंने एक-एक व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखी। प्रदर्शन करते हुए समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने उप जिला अधिकारी के द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी और राज्य सरकार में योगी लगातार लोगों को तेल की कीमतें बढ़ाकर प्रताड़ित कर रहे हैं, जिससे महंगाई की दर भी बड़ी है व लोग हताहत हुए हैं इस प्रकार की तानाशाही हम नहीं चलने देंगे और अगर जल्दी इसका निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हाथ में कटोरा लेकर भीख भी मांगी।

👁 15.5K views
15.5K views
Click