खेत में भैंस के चले जाने पर चले लाठी-डंडे

18582

तमंचे से किया फायर, मुकदमा दर्ज

बेलाताल ( महोबा ) । खेत में खड़ी फसल को भैस के द्वारा नष्ट कर देने पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। तमंचे से हवाई फायरिंग भी की गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अजनर थाना क्षेत्र के ग्राम रगौली में एक पशुपालक की भैंस एक खेत में चली गई। मालिक द्वारा भैस मालिक को बताया गया दोनों भाइयों में आपसी समझौता हो गया था लेकिन देर रात्रि लाठी डंडे व तमंचा से फायर कर पूरन अपने मकान के सामने चारपाई पर लेटा हुआ था कि मेरे घर के पास के ही मंगल , हरीराम शराब के नशे में आये व पूरन को गाली गलौज करने लगे, ईटों से पथराव, लाठी डंडो से मारना शुरू कर दिया। मंगल ,श्यामसुंदर, भानसिंह, राकेश ,भारत सिंह आदि मौजूद थे।

पूरन, घिरोजिया, संतोषी, मुन्ना शिवम को चोट आई।
तमंचा से भी फायर किया गया है।
घयलों ने 112 नम्बर पर घटना की जानकारी दी
अजनर थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौपकर
थाना प्रभारी ने 147 ,148 ,149 ,188, 269, 286, 336, 323, 504 , 506 धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।

👁 18.6K views
18.6K views
Click