सरिया लद ट्रक पलटा

15575

रिपोर्ट – बिस्मिल्ला ख़ान

अयोध्या -अयोध्या एनएच 28 पर सरिया से लदी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 9 मजदूर घायल हो गए हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि दुर्घटना अयोध्या जनपद के रूदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर चौकी क्षेत्र में NH-28 पर ग्राम दौला शाह तकिया भेलसर निकट हुई। ट्रक अयोध्या की ओर से सरिया लादकर लखनऊ की ओर जा रहा जा रहा था। इस दौरान रौनाही थाना क्षेत्र में ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें बैठे 9 श्रमिक घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।क्षेत्राधिकारी रुदौली निपुण अग्रवाल ने बताया कि घटना में घायल हुए सभी लोग श्रमिक हैं. घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Byte-निपुण अग्रवाल-क्षेत्राधिकारी रुदौली

👁 15.6K views
15.6K views
Click