पानी की समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी के आवास का किया गया घेराव तो पुलिस ने लाठी लेकर दौड़ाया

18601

रिपोर्ट – हरिश्चंद्र राजपूत

हमीरपुर । बुंदेलखंड में गर्मी आते ही पानी की समस्या विकराल हो जाती है पेयजल के लिए पानी की हुई दिक्कत तो लोगों ने उप जिलाधिकारी के कार्यालय का किया घेराव

मामला जनपद हमीरपुर के राठ तहसील का है, जहां पर आज पानी की समस्या को लेकर 2 दर्जन से अधिक लोगों ने उप जिला अधिकारी राठ के आवास का घेराव किया और नारेबाजी करते हुए मटकी तोड़दी, और अपनी समस्या को दूर करने की गुहार लगाने लगे, जब किसी ने नहीं सुना तो उपजिलाधिकारी को लोगों द्वारा फोन लगाया गया, जिस पर आरोप लगाया कि समस्या हल करने की बजाय उप जिला अधिकारी ने उनको जेल में डालने की धमकी दी।

देखते ही देखते कुछ ही देर में वहां पर पुलिस भी आ गई और लोगों को दौड़ा कर खदेड़ दिया गया, आरोप है कि पुलिस ने लाठियां भी चलाई।

👁 18.6K views
18.6K views
Click