दिनदहाड़े ज्वैलर्स से लाखों की लूट, लालगंज थाना क्षेत्र, अपराधी बेखौफ

16959

रिपोर्ट–संदीप कुमार फिजा

रायबरेली — भले ही रायबरेली पुलिस लगातार अपराधियों पर धर पकड़ कर रही हो पर रायबरेली मे अपराध रुक रुकने का नाम नहीं ले रहा है वही लालगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ज्वेलर्स से लाखों रुपए के जेवर छीनकर बदमाश फरार हो जाते हैं और पुलिस लकीर पीर की नजर आती अब तो लूट की घटनाएं आम हो गई हैं जो लगातार सामने आ रहे हैं।

आपको बता दें मामला रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर के पास का है जब लालगंज जा रहे एक ज्वेलर्स से दिनदहाड़े बदमाश लाखों रुपए के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए पीड़ित ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी।

वही आशीष बाजपेई ज्वेलर्स की माने तो वह लालगंज जा रहा था तभी जगतपुर के पास बाइक सवार बदमाश आए और अचानक से मेरे ऊपर डंडे से हमला कर दिया जिससे मैं बाइक लेकर गिर गया बाइक गिरते ही मेरे बैग में रख्खी 1 किलो चांदी की ज्वैलरी व लगभग 20 ग्राम सोने की ज्वेलरी भी लेकर बदमाश चंपत हो गए।

वह घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई की माने तो ज्वेलर्स आशीष बाजपेई ने सूचना दी कि उसके साथ लूट की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है जिसकी जांच की जा रही है बहुत जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

👁 17K views
17K views
Click