बेलाताल ( महोबा ) । थाना अजनर में तैनात उ0 नि0 राजेश कुमार प्रजापति , का. अशोक कुमार व का. इन्द्रजीत सिंह चौकी धवर्रा ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चमरुआ से पसवारा जाने वाली पगडण्डी पर ग्राम चमरुवा से रामकुमार पुत्र बैजनाथ श्रीवास उम्र 43 वर्ष, नि0ग्राम चमरुवा थाना अजनर को 01 प्लास्टिक की बोरी में 40 अदद क्वाटर शराब ठेका देशी म.प्र. निर्मित सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध मु.अ.सं. 117/2020 आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है।
👁 21.3K views
21.3K views
Click


