AIIMS भर्ती 2020: 3803 नर्सिंग ऑफिसर पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन

22039

AIIMS नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2020 AIIMS

रायबरेली – 594 पद

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली ने AIIMS नई दिल्ली और सभी नए AIIMS के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 2020 के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर ग्रुप-बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

AIIMS नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2020: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली ने AIIMS नई दिल्ली और सभी नए AIIMS के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 2020 के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर ग्रुप-बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवश्यक योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार aiimsexams.org पर 18 अगस्त 2020 तक शाम 5 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:

ऑनलाइन आवेदन जमा शुरू होने की तिथि:5 अगस्त 2020
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि:18 अगस्त 2020
परीक्षा तिथि: 1 सितंबर 2020

AIIMS नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2020 रिक्ति विवरण:

  • AIIMS नई दिल्ली – 597 पद
  • एम्स बठिंडा – 600 पद
  • AIIMS देवगढ़ – 150 पद
  • AIIMS गोरखपुर – 100 पद
  • एम्स जोधपुर – 176 पद
  • AIIMS कल्याणी – 600 पद
  • एम्स मंगलगिरि – 140 पद
  • एम्स नागपुर – 100 पद
  • AIIMS पटना – 200 पद
  • AIIMS रायबरेली – 594 पद
  • AIIMS रायपुर – 246 पद
  • एम्स ऋषिकेश – 300

एम्स नर्सिंग अधिकारी NORCET 2020 पात्रता मानदंड:

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल/ स्टेट नर्सिंग काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बीएससी नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेशन)/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग होना चहिये। शैक्षणिक योग्यता के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

आयु सीमा: 18-30 वर्ष के बीच (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट)

एम्स नर्सिंग अधिकारी NORCET 2020 चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन 1 सितंबर 2020 को होने वाली लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

दुर्गेश सिंह रिपोर्ट

👁 22K views
22K views
Click