बकरी चराने जा रहे अधेड़ को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा… हाथ-पैर तोड़ कर आंख भी फोड़ी

9964

रिपोर्ट – हरिश्चंद्र राजपूत

हमीरपुर । धारदार हथियार से हमला कर लाठी-डंडों द्वारा की गई मारपीट अंग कर दिया भंग अधेड़ युवक को जख्मी हालत में कराया सरीला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती।

मामला जनपद हमीरपुर जलालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम हरसुंडी का जहां पर एक अधेड़ 60 वर्षीय युवक राजाराम अपनी बकरी चराने के लिए खेत जा रहा था तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर पहले गाली गलौज करने लगे जब विरोध किया तो लाठी-डंडों व धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे राजाराम को गंभीर चोट आई पीड़ित का एक पैर टूट गया जबकि खबर यह भी है कि एक आंख भी फूट गई है,आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देते हुए पीड़ित पक्ष ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

👁 10K views
10K views
Click