बेलीगंज के जूनियर हाईस्कूल में दिखा कला का हुनर

18393

जूनियर हाई स्कूल बैलीगंज में आयोजित की गई कला प्रतियोगिता

रायबरेली – जूनियर हाईस्कूल बेलीगंज में आज दोपहर टीम आयत के वालंटियर शीलिका मिश्रा, अभिनव सिंह राठौर, नूपुर सिंह, इंद्रेश सोनकर, अभिषेक, अनन्या तिवारी, मनीष बाजपेई, संस्कृति। शिवानी, राहुल, उज्जवल गुप्ता ने बेलीगंज स्कूल के बच्चों के लिए कला प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें शिल्पा को प्रथम काजोल व अमन को द्वितीय और पिंकी को तृतीय पुरस्कार मिला। सभी प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अवधेश कुमारी मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया तो टीम आयत के वालंटियर ने 1 अप्रैल को कला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को कॉपी और स्टेशनरी देने का वादा भी किया। इस अवसर पर बछरावां डिग्री कॉलेज  के बीएड प्रशिक्षु शिवांगी, स्वर्णिमा, संतोष, प्रीती और अलका उपस्थित रहे।

👁 18.4K views
18.4K views
Click