मेरी भैंस को डंडा क्यों मारा ? खेत की रखवाली कर रहे किसान की पीट-पीटकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

33874
WhatsApp Image 2020-08-16 at 18.47.02
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल

कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के उमरावा गांव में रविवार को हत्या का बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल गांव के बाहर खेतो की रखवाली कर रहे बली यादव ने खेत में घुसी भैस को भगाने की नियत से एक डंडा मार दिया। भैस को डंडा मारने का विवाद जानवर के मालिक से ऐसा गहराया कि जानवर मालिक ने वृद्ध किसान की लाठियों से पीट कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार उमरावा गांव का रहने वाला 55 वर्षीय बली यादव पुत्र रम्मा ने अपने खेतो में तिल की फसल बोई थी। जिसकी रखवाली वह खुद पूरे समय खेत में रह कर करता था। रोज की तरह वह आज दोपहर खेतो में बनी झोपड़ी में बैठा था। तभी एक भैस उसके खेत में घुस कर फसल को चरने लगी। जिसे देख बली यादव ने भैस को खेत से निकालने के लिए एक डंडा मार दिया।  

बेटे पवन यादव ने बताया, भैस को डंडा मारने से नाराज़ जानवर के मालिक कल्लू सरोज से उसके पिता बली यादव की कहासुनी हो गई। कहासुनी के बीच कल्लू व् उसके साथियो ने लाठी-डाँडो ने उसके पिता को मारना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचने पर उस पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया। भागकर उसने जान बचाई। 

 

एसपी अभिनन्दन ने बताया, घटना की सुचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पंहुचा। उन्होंने खुद भी घटना स्थल का जायजा लिया है। प्रभारी महेवाघाट को निष्पक्ष व् त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। अब तक की कार्यवाही में महेवाघाट पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। लाश अन्तः-परिक्षण के पश्चात परिजनों सौप दी गई है। 

👁 33.9K views
33.9K views
Click