मुख्य चिकित्सा अधिकारी के औचक निरीक्षण ने अस्पताल की खोल दी सारी पोल

19821

महराजगंज (रायबरेली)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने महाराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनरल वार्ड गंदा मिलने पर स्टाफ नर्स को फटकार लगाई व प्रयोगशाला में कचरे के डिब्बे में स्लाइड्स देख अधीक्षक से स्टाफ को मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की जानकारी देने की बात कही।डीआरसर्जिकल में हुई मौत में सीएमओ से मिलने पहुंचे परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया व टीम गठित कर क्षेत्र में छापेमारी करते हुए अन्य फर्जी चिकित्सको पर भी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण में महिला लेबर रूम, प्रयोगशाला, क्षय रोग नियंत्रण कक्ष, महिला व केएमसी रूम, शौचालय, जनरेटर रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जनरल वार्ड में गंदगी देख स्टाफ नर्स विमला को फटकार लगाई वहीं जनरेटर रूम के पास गंदगी देख सीएचसी अधीक्षक को साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। प्रयोग शाला में सीएमओ को स्लाइडस कूड़ेदान में मिली। जिस पर सीएचसी अधीक्षक को समस्त स्टाफ को मेडिकल कचरा प्रबंधन की जानकारी देने के लिए कहा‌। महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से नाश्ते व भोजन की गुणवत्ता के विषय में जानकारी करने पर मरीजों ने गुणवत्ता पूर्ण भोजन मिलने की बात कही। वहीं डीआरसर्जिकल में हुई मौत में पीड़ित परिजनों ने सीएमओ से मिलकर अपनी व्यथा बताई जिस पर सीएमओ ने परिजनों को संबंधित के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बताया कि टीम गठित कर क्षेत्र में अन्य झोलाछाप चिकित्सकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

👁 19.8K views
19.8K views
Click