शौर्य का स्वागत, अभिनंदन धन्य – धन्य ए धरती, पावन धरती करती जगतपुर की आपका अभिनंदन है

24617

जगतपुर (रायबरेली)। बैसवारे की माटी में अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (उडवा) शंकरपुर राना बेनी माधव बक्स सिंह साहब सहित अनेकों वीर योद्धाओं ने अपनी ऐतिहासिक गाथा पीरो रखी है। जिनके स्मरण मात्र से ही छाती फूल कर दुगुनी हो जाती है।
ऐसे जगतपुर क्षेत्र की पवित्र मिट्टी में जन्मे जम्मू कश्मीर मेंआतंकवादियों से लोहा ले कर ढेर करने वाले वीर जवान पृथ्वीराज सिंह को भारत सरकार ने सेना पदक से सम्मानित किया।अदम्य साहस के लिए सम्मान मिलने के बाद पहली बार अपने घर आये इस जांबाज को लोगो ने पलको बिछाकर मुख्य चौराहे पर भव्य स्वागत कर फूल मालाओं से अभिनंदन किया , ब्लॉक जगतपुर कांग्रेस अध्यक्ष ,राकेश सिंह राना व ओमप्रकाश त्रिपाठी ने अंगवस्त्र,फूलों से गुथी माला पहनाकर स्वागत किया । क्षेत्र के नौजवानों ने भारत माता के जयकारे से पूरे चौराहे को गुंजायमान कर दिया , इस अवसर पर अनिकेत श्रीवास्तव , अनुज सिंह ,शिवम सिंह , सहित सैकड़ों सम्मानित गण उपस्थित रहे।

मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

👁 24.6K views
24.6K views
Click