लोकतंत्र की रक्षा करने वाले जांबाज लोकतंत्र सेनानी जवान सिंह का राजकीय सम्मान व नम आंखों के साथ दी गई सलामी

18980

रिपोर्ट- महेन्द्र कुमार गौतम

कोंच (जालौन) -समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता लोकतंत्र की रक्षा करने वाले जांबाज लोकतंत्र सेनानी जिन्होने आपातकाल का डटकर विरोध किया। ग्राम खुटैला निवासी जवान सिंह का असमय निधन हो गया। आज उनका दाह संस्कार ग्राम खुटैला मे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।जिसमें एड. चौ बृजेंद्र मयंक वरिष्ठ पत्रकार दैनिक आज (जिला -अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति जनपद जालौन), उपजिलाधिकारी कोंच अशोक कुमार,थानाध्यक्ष कैलिया विनय दिवाकर ,सपा विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर (बट्टू भईया),जिला पंचायत सदस्य कृष्ण पाल सिंह (महन्त जी),पूर्व जिला उपाध्यक्ष सपा जमीपाल सिंह गुर्जर (पवन जरा),कोंच सपा नगर अध्यक्ष छोटू टाईगर,सपा पिछड़ा वर्ग जिला सचिव नन्हे राजा गुर्जर खुटेला, ने राजकीय सम्मान व नम आंखों से उनको सलामी दी।

👁 19K views
19K views
Click