आखिर साहब क्या छुपाना चाहते थे..?

17979

रिपोर्ट – प्रदीप गुप्ता

सलोन (रायबरेली)। साहब कुछ तो छुपाना चाहते थे, जो किसी को नही दिखाना चाहते थे, घटनाओं पर नाकामी छिपाने वाली खाकी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार करने के बाद मीडिया से उलझ गई। प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें समसपुर पक्षी विहार लेकर चली गई। इसी बीच मीडिया कर्मी भी वहाँ पहुँच गये।मीडिया को देखते ही जिले के आलाधिकारी का पारा सातवे आसमान पर पहुच गया। और एडिशनल एसपी ने सभी पत्रकारों के मोबाइल से जबरन फ़ोटो डिलीट करावा दी। और उन्हें भी समाचार कवरेज करने से रोक दिया गया। सवाल उठना लाजमी है कि, एडिशनल एसपी क्या छुपाना चाहते थे,मीडिया के मोबाइल कैमरे से फ़ोटो डिलीट करवाकर आखिर वो कौन सी सच्चाई है जो साहब नही चाहते थे कि वो जनता तक पहुचे …?

👁 18K views
18K views
Click