आर. एक्सप्रेस के क्षेत्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

19049

रिपोर्ट – संदीप फिज़ा

रायबरेली – लालगंज स्थित गुरदी का पुरवा निकट पीएनबी बैंक के पास मंगलवार को आर. एक्सप्रेस (रायबरेली एक्सप्रेस) कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन शेर बहादुर सिंह व आशीष सिंह सेंगर द्वारा फीता काटकर किया गया। आर. एक्सप्रेस जनपद रायबरेली का ही एक स्थानीय यू ट्यूब चैनल व वेबसाइट है जो कि जनपद में लोगों को खबरें पहुंचाता रहता है। जिसके चीफ इन एडिटर रोहित मिश्रा हैं। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर भाजपा किसान नेता रमेश सिंह, अतुल त्रिपाठी, संदीप कुमार फिजा, मो. परवेज़, सुधीर अग्निहोत्री, योगेन्द्र त्रिवेदी, याकूब खान, मो. अफजल, कमलेश कुमार,अवनीश पांडेय, सोनू मिश्रा आदि तमाम पत्रकार बंधु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

👁 19K views
19K views
Click