परिवारीजनों से नाराज युवती ने रस्सी का फंदा लगाकर की आत्महत्या की कोशिश

24831

रिपोर्ट – अनूप सिंह

बछरावां (रायबरेली) – प्राप्त जानकारी के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत थुलेंडी चौकी के कुशल खेड़ा गांव की रहने वाली सरोजिनी पुत्री बसंत लाल उम्र 18 वर्ष ने दोपहर लगभग 12:00 बजे घर के अंदर कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की तभी परिवारी जन जान गए आनन-फानन उसे रस्सी काट कर नीचे उतारा गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के बाद उसकी स्थिति खराब होने पर कर दिया गया परिवारी जनों का कहना है कि किसी बात को लेकर वह नाराज थी और इसी में उसने फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और युवती की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया है कोई तहरीर नहीं मिली है।

👁 24.8K views
24.8K views
Click