नवयुवक ने घर में फंदा लगाकर जान दी

12863

कुलपहाड़ ( महोबा ) । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतारी एक नवयुवक ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

सुबह परिजनों को जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेज दिया।

ग्राम सतारी निवासी लखनलाल प्रजापति का 19 वर्षीय पुत्र राम अवतार रोज की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया,जब सुबह नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा खुलवाना चाहा, तो दरवाजे की कुन्डी अन्दर से बन्द थी,तभी परिजनों ने दरवाजे को तोड़ कर देखा,तो फांसी पर लटकते देख परिजनों के होश उड़ गए,तभी आनन फानन में कुलपहाड़ पुलिस को सूचना दी,मौके पर पहुंचे मय हमराई एस आई रघुनाथ ने मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका।

👁 12.9K views
12.9K views
Click