लापता महिला का शव नाले में उतराता मिला

20955

रिपोर्ट – मोजीम खान

अमेठी -थाना मोहनगंज क्षेत्र के रजनपुर गांव में स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव बहता नजर आया ।जिससे इलाके में हडकम्प मच गया।वही स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची मोहनगंज पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी।ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने लाश को नाले के गहरे पानी से निकलवाया ।शव की पहचान एक दिन पूर्व से लापता लगभग 60 वर्षीय महिला शिवराजा पांडे पत्नी ओमकार नाथ पांडे पूरे मेडई तिवारी थाना मोहनगंज के रूप में हुई है।वही इस संम्बध में मोहनगंज कोतवाली के सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क किया तो आउट ऑफ नेटवर्क कबरेज एरिया के बाहर बता रहा था।

👁 21K views
21K views
Click