हमीरपुर : हाथरस में दलित युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हुई मौत को लेकर आंदोलन लगातार बढ़ता ही जा रहा है

31999

रिपोर्ट – हरिश्चंद्र राजपूत

राठ, हमीरपुर । हाथरस में हुई युवती के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद हुई मौत को लेकर आज बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी के द्वारा राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन।

मामला जनपद हमीरपुर के सदर का है,जहां पर आज बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जिला अधिकारी के द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर हाथरस में हुए दलित बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी मौत को लेकर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने बात कही, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब महिलाएं सुरक्षित नहीं अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं सरकार इन अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम है।

👁 32K views
32K views
Click