हाथरस कांड पर विरोध प्रदर्शन जारी

16752

 


कुलपहाड़ ( महोबा )
अनुसूचित जाति -जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ की ब्लाक जैतपुर इकाई द्वारा हाथरस कांड के विरोध में तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन ने मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच हो दोषी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रक्रिया पूर्ण कर फांसी की सजा दी जाए।
दोषियों पर एनएसए लगाया जाए और पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए, सुरक्षा हेतु परिवार को शस्त्र लाइसेंस दिया जाए, निर्बल वर्ग एवं महिलाओं की सुरक्षा के सुनिश्चित उपाय किए जाएं, दोषियों को संरक्षण देने वालों पर भी सख्त कार्यवाही की जाए।
संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गया प्रसाद, महामंत्री शीतल प्रसाद, ओम प्रकाश वर्मा, बलदाऊ अहिरवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संगठन के लोगों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।

👁 16.8K views
16.8K views
Click