रायबरेली पुलिस की पैरवी सफल… दुष्कर्मी को मिली फांसी की सजा

13017

 

डेढ़ वर्षीय बालिका के साथ हुई थी हैवानियत

रायबरेली – मिशन शक्ति का पहला ही अंजाम रायबरेली पुलिस के लिए सफल रहा। पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी पर डेढ़ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म कर हत्या कर देने वाले अभियुक्त को फांसी की सजा दिलवाई गई है। माननीय न्यायालय ने अभियुक्त जितेंद्र कुमार उम्र 42 वर्ष को फांसी की सजा सुनाई है। पुलिस की तरफ से पैरवी करने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्लोक कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली विश्वजीत श्रीवास्तव को सौंपी गई थी। पुलिस ने बताया है कि मिशन शक्ति जो कि दिनांक 17 -10- 2020 से 25-10- 2020 तक है इसमें पुलिस द्वारा पाक्सो अधिनियम के तहत विशेष पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। मिशन शक्ति के प्रथम चरण के दौरान ही अभियुक्त को फांसी की सजा दिलाना रायबरेली पुलिस अपनी बड़ी सफलता मान रही है।

हरकत में पुलिस विभाग महिला उत्पीड़न पर होगी प्रभावी कार्यवाही

संदेश स्पष्ट है, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था व अपराधों पर अंकुश लगाना पहले से निश्चित किया जा चुका था। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने चार्ज संभालते जनता से कुशलक्षेम पूछा था वह बाजारों में गए लोगों से मुखातिब हुए व्यापारियों से मिले उसी समय यह स्पष्ट हो गया था पुलिस अधीक्षक जनपद की नब्ज टटोल रहे हैं। लगातार होते खुलासे शहर में जगह-जगह पर चेकिंग सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर रही है। तो अब महिला उत्पीड़न को लेकर हो रही कार्यवाही इस बात के संकेत हैं कि महिला उत्पीड़न का कोई भी केस लापरवाही के साथ स्थानीय पुलिस लापरवाही नहीं कर सकती। कुशल पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व का परिणाम है कि अब प्रभावी कार्यवाही हो रही है।

👁 13K views
13K views
Click