लालगंज (रायबरेली) | नवज्योति जाग्रति संस्थान की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें संस्था का कोरम पूरा करते हुए संगठन में कुछ नए कार्यकर्ताओं को नए दायित्व दिए गये। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र बाजपेयी , प्रदेश महामंत्री अमरेन्द्र यादव , प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश यादव , जिला महामंत्री मोहित दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष अनुराग सविता , लालगंज नगर अध्यक्ष गणेश शंकर दीक्षित, नगर महामंत्री अमित वर्मा , नगर उपाध्यक्ष अनुराग सिंह नियुक्त किए गये। संस्था इन सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है। इस मौक़े पर संस्था के संरक्षक मनोज पाण्डेय , महासचिव अभिलाष बाजपेयी, कोषाध्यक्ष अरुण धानुक , संस्था अध्यक्ष स्नेह दीक्षित उपस्थित रहे। संस्था कोरम पूरा करने के पश्चात संस्था के सभी पदाधिकारियों ने इस समय के पराली ( धान का पैरा ) को जलाने के बजाए जो नवनिर्मित गौशलाएँ बनी है उनमे इस पराली को पहुँचने की कोशिश की जाए। जिसमें संस्था पूर्णसहयोग करेगी जो किसान अपनी पराली को गौशलाओं भेजना चाहते है वो संस्था के सदस्यों से सम्पर्क कर सकते है। सम्पर्क सूत्र 9453345836, 9415264910 , 78440 31698, 9453335158
संस्था के आगामी कार्यक्रमों लिए चर्चा की गयी।
नवज्योति जाग्रति संस्थान की मासिक बैठक सम्पन्न
👁 10.8K views
10.8K views
Click


