सर्वधर्म समभाव का संदेश देता दीपों का त्योहार दीपावली

21006

 

वाराणसी: दिनाँक 13/11/2020 को लोक चेतना समिति, चिरईगांव द्वारा दीपो के त्योहार दीपावली के उपलक्ष्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हुए गोष्ठी में सर्व धर्म समभाव को आगे ले जाने के उद्देश्यों पर चर्चा किया गया। दीपो के त्योहार पर बाहरी अंधकार को दिए जलाने से खत्म नही किया जा सकता दुनिया मे मानवता को बचाने के व मानव जाति को एकता के सूत्र में एक करने के लिए अपनी अंतरात्मा को रोशन करने की अवश्यकता है। डॉ नीति भाई ने कहा ये दीपो का त्योहार पूरी मानव जाति को प्रकाशित करने व अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करने का प्रण लेने वाला त्योहार है। गोष्ठी के बाद रैली निकालकर ब्लॉक कैम्पस में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति के पास दीप जलाकर शांति और सद्भाव का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से फादर आनंद, भंते संघदर्शी डॉ जयंत भाई, रंजू सिंह, पूनम सिंह, राजेश, अनिल, गौरव, बलकिशुन पटेल, इम्तियाज खान, राबिया प्रवीन, सूबेदार, शालिनी, माला और सुरेन्द्र की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट
राजकुमार गुप्ता
वाराणसी

👁 21K views
21K views
Click