प्रज्ञा अवस्थी बनी एक दिन के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालगंज

13010

 

लालगंज(रायबरेली)!मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रज्ञा अवस्थी को एक दिन के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालगंज बनाया गया।प्रज्ञा अवस्थी ने कोतवाली में आये हुए कई फरियादियो की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण भी किया तथा एक मामले का अपराध भी पंजीकृत कराया, एक सिपाही को एक दिन का अवकाश भी स्वीकृत किया,स्टेट बैंक लालगंज व एचडीएफसी बैंक लालगंज का निरीक्षण किया,चौकी लालगंज का भी निरीक्षण किया।प्रज्ञा अवस्थी ने इण्टर 2020 की यूपी बोर्ड परीक्षा में रायबरेली जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया।शांती नगर लालगंज के निवासी मनोज अवस्थी की पुत्री सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज लालगंज की छात्रा है जिसने विज्ञान वर्ग में जिले की टॉप सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर कोतवाली में मंडल अध्यक्ष भाजपा लालगंज-आशुतोष शुक्ल,सेक्टर संयोजक भाजपा लालगंज-मनोज अवस्थी,आरएसएस नगर शारीरिक प्रमुख-दीपक अवस्थी,मदन विश्वकर्मा तथा पुलिस विभाग के सभी अधिकारी गण व पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

👁 13K views
13K views
Click